ड्रोन सञ्चालन प्रतिबंधित किया
गौतमबुद्धनगर । एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिनांक 12.09.2022 से दिनांक 15.09.2022 तक वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 का आयोजन प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार व माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 12.09.2022 को प्रतिभाग किया जाना निर्धारित है।
सुरक्षा के दृष्टिगत प्राइवेट ड्रोन संचालन को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। अपर पुलिस उपायुक्त, कानून/व्यवस्था, गौतमबुद्धनगर द्वारा धारा 144 दं0प्र0सं0 के अंतर्गत यह आदेश पारित किया गयाहै की कोई भी प्राइवेट व्यक्ति/संस्था द्वारा दिनांक 08.09.2022 से दिनांक 15.09.2022 तक ड्रोन का संचालन नही किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन धारा 188 भादवि के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।