डॉक्टर ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म
फरार डॉक्टर गिरफ्त में
नोएडा के थाना फेस-2 थाना क्षेत्र में डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ दुह्कर्म की घटना को अंजाम दिया पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को दिल्ली निवासी एक महिला अपना पाइल्स का इलाज कराने के लिए फेस टू थाना क्षेत्र के भंगेल में आई थी। यहां पर एक डॉक्टर का क्लीनिक है। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसके साथ छेड़खानी की और जबरदस्ती की। वह फिर वहां से शोर मचाकर जैसे-तैसे खुद को बचाकर अपनी सास के साथ थाने पहुंच गई और इस घटना के बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई थी। डॉक्टर क्लीनिक बन्द करके फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सचिन को बुधवार को सेक्टर 92 के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर भंगेल में एक क्लीनिक चलाता है।
वहीं पर महिला इलाज कराने के लिए दिल्ली से आई हुई थी तभी उसने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। फेस 2 थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 354 क और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।