IAS लॉबी में हड़कंप , दर्जन भर तबादले , विभागों की अदला बदली

यूपी की IAS नौकरशाही में हड़कंप मच गया हैं। बृहस्पतिवार को ब्यूरोक्रेसी में बड़े बड़े अधिकारियो के तबादले हो गए हैं। प्रदेश की योगी सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री अपने अपर मुख्य सचिवों को हटवाने में कामयाब रहे। अभी दो दिन पहले ही मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का रिटायरमेंट हुआ था, कुछ लोगो को उम्मीद थी की शायद उन्हें एक्सटेंशन मिल सकता है परन्तु ऐसा कुछ हुआ नहीं ।अवनीश अवस्थी का पूरा कार्यभार संजय प्रसाद को दे दिया गया था।

16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। कई अफसरों के विभागों में बदलाव किये गए। मुख्यमंत्री के सबसे करीब संजय प्रसाद सबसे ताकतवर बनकर उभरे है। नवनीत सहगल सूचना विभाग से हटाया गया है। अब वे खेल विभाग देखेंगे। अमित मोहन MSME देखेंगे।अमित मोहन प्रसाद स्वास्थ्य विभाग से हटा दिए गए। उन पर तबादला घोटाले का आरोप है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अमित मोहन से नाराज थे।

मनोज कुमार सिंह से ग्राम्य विकास विभाग हटा दिया गया है। डिप्टी CM केशव मौर्य को नया प्रमुख सचिव मिला।

जिन अफसरों के तबादले किये गए हैं उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह बने रहेंगे, संजय प्रसाद सीएम के भी प्रमुख सचिव बने रहेंगे, संजय प्रसाद को सूचना विभाग का भी चार्ज मिला।
दीपक कुमार प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, दीपक कुमार के पास बेसिक शिक्षा भी बना रहेगा।

नवनीत सहगल ACS खेलकूद विभाग बने।
एसीएस मेश्राम को प्रमुख सचिव धर्मार्थ का भी चार्ज।
आईआईडीसी अरविंद कुमार को यूपीडा का चार्ज।
राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार बने।
APC मनोज कुमार सिंह को ऊद्यान विभाग का भी चार्ज दिया गया हैं।
सुधीर बोगड़े प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने
अराधना शुक्ला ACS आयुष विभाग बनीं हैं।

हिमांशु कुमार प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और RES बने
डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव समाज कल्याण बने
पार्थ सारथी सेन शर्मा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बने
मोनिका गर्ग एसीएस अल्पसंख्यक कल्याण बनी
अमित मोहन प्रसाद प्रमुख सचिव लघु उद्योग बने
महेश गुप्ता अपर मुख्य सचिव ऊर्जा बने
कल्पना अवस्थी प्रमुख सचिव राज्यपाल बनीं