TrendingLatest newsनोएडा - ग्रेटर नोएडा

एनकाउंटर के डर से त्यागी गिरफ्तार , वकील और पत्नी के नंबर किये थे ट्रेस

नोएडा । कथित भाजपा कार्यकर्त्ता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह भी कयास लगाया जा रहा की एनकाउंटर के डर से त्यागी गिरफ्तार हुआ है और पुलिस द्वारा, वकील और पत्नी के नंबर किये थे ट्रेस । जिसकी वजह से त्यागी की लोकेशन पता चली ।

श्रीकांत ने ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ गाली गलोच और बदसलूकी की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह विडिओ तेजी से वायरल हुआ जिसकी वजह से श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था उसके पश्चात पुलिस ने त्यागी के खिलाफ एफ आई आर रजिस्टर करी फरार होने की वजह से त्यागी के अवैध निर्माण पर नोएडा अथॉरिटी का बुलडोज़र भी चलाया गया है

श्रीकांत त्यागी मेरठ में 2 दिन से छिपा हुआ था। पत्नी अनु त्यागी और अपने एडवोकेट से वो नंबर बदल-बदलकर बातचीत कर रहा था। बचने की कोशिशों के बावजूद पुलिस को यहीं से लीड मिली। नोएडा पुलिस ने आज सुबह पहले अनु त्यागी को कस्टडी में लिया। उनके मोबाइल से कुछ नंबर मिले और इन्हीं नंबरों को ट्रेस करते हुए पुलिस मेरठ में श्रीकांत तक पहुंच गई।

पुलिस को मिले CCTV में 7 अगस्त को श्रीकांत मेरठ में दाखिल होते हुए दिख रहा है। श्रीकांत त्यागी को एनकाउंटर का डर भी सता रहा था। यही वजह है कि सरेंडर करना चाहता था। जैसा कि उसकी बहन ने भी मीडिया चैनल को बयान दिए हैं।

नोएडा पुलिस के एक ACP की अहम भूमिका रही। वो श्रीकांत के वकील से संपर्क में थे। वकील चाहते थे कि कोर्ट में श्रीकांत सरेंडर करें। ACP ने वकील को बताया कि नोएडा पुलिस की इस मामले में पहले ही किरकिरी हो चुकी है। अगर श्रीकांत सरेंडर करता है, तो यही चर्चा होगी कि नोएडा पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, श्रीकांत अपनी पत्नी अनु त्यागी और एक एडवोकेट के लगातार संपर्क में था। इन्हीं नंबरों से पुलिस और STF को लीड मिलती चली गई। आज सुबह करीब 6 बजे मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद श्रीकांत को मेरठ के परतापुर थाने में लाया गया। यहां से उसे नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई है।

पुलिस के पास श्रीकांत की लोकेशन के CCTV मौजूद हैं। पहली फुटेज 7 अगस्त की है। शाम को उसकी कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर परतापुर इलाके में काशी टोल प्लाजा के CCTV कैमरे में कैद हुई। इसके बाद यह कार परतापुर थाने के सामने से होती हुई, गांव रिठानी के पीर के पास मोड़ तक पहुंची। यहां से कार मुड़ी और मेरठ बाइपास की सुशांत सिटी के नजदीक तक गई।