तिरंगा यात्रा से मिलेगी इतिहास की जानकारी
गाजियाबाद। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं। तिरंगा यात्रा से मिलेगी इतिहास की जानकारी। 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अभियान को सार्थक बनाने के लिए पार्षद मनोज गोयल लगातार घर-घर तिरंगा भेंट कर लोगों को जागरुक कर रहे है।
अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को पार्षद मनोज गोयल द्वारा वार्ड-72 सेक्टर-1 वैशाली सन वैली स्कूल से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सेक्टर-1 मैक्स हॉस्पिटल प्लॉट एरिया, सेक्टर-1 कामना गुरुद्वारा क्लाउड-9 होते हुए एक्सप्रेस ग्रीन में समापन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक सुभाष शर्मा थे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। सन वैली पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, पीएसी मॉडल स्कूल, मिनर्वा स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल के करीब 1 हजार से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया।
वीके सिंह ने कहा सिर्फ स्वतंत्रता दिवस पर ही देश के शहीदों को याद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि हर दिन हमें शहीदों को नमन करते हुए देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना प्रदर्शित करनी होगी। आजादी के इतिहास की कई घटनाओं से युवा पीढ़ी अनजान है। युवाओं को ऐसे अभियानों के माध्यम से ही अपने इतिहास की जानकारी मिलती है।
क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहा आजादी के 75वर्ष पूरा होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा का अभियान शुरू किया गया है।
तिरंगा यात्रा में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, मंत्री संजीव झां, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, सन वैली स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति गोयल,रेनबो स्कूल की प्रिंसिपल किरण राणा, प्राथमिक शिक्षा केंद्र की प्रबंधक डॉक्टर रितु वर्मा, कौशांबी वेलफेयर के अध्यक्ष विनय महेश्वरी, एक्सप्रेस ग्रीन आरडब्ल्यू के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अरुण सिंह, प्रवीण महेश्वरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, वैश्य समाज वैशाली की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सेक्टर-1 वैशाली की समस्त आरडब्ल्यू ज्योति वर्मा, घनश्याम दास गुप्ता, कृष्ण गोपाल, अशोक वर्मा, गौरव गर्ग, नरेंद्र वर्मा, एससी तिवारी, अनुराग भटनागर, प्रदीप सिसोदिया, पीके तुली, केएल शर्मा, ललित राजधान, मनीष, विमला भट्ट, पवित्रा, सतीश लखेरा, मंगल सिंह, श्यामवीर भदोरिया, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, शुभम सिंह, मुरारी लाल, कामिनी भदौरिया, पूजा मेहरा, ममता त्रिपाठी, मीना कौशिक, दीपक गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।