यूपी में 75 जिलों के जन्मदिन मनेंगे, ODOP की तरह होगी ब्रांडिंग ।
देश में अनूठे तरह का ये पहला आयोजन होगा , यूपी में अब 75 जिलों के जन्मदिन मनाए जाएंगे। । जिलों का जन्मदिन कब मनाया जाएगा? इसके लिए निकायों में विशेषज्ञ की टीम तैयार की गई है। जिलों के स्थापना दिवस के डॉक्यूमेंट तैयार किए जा रहे हैं।
3 शहरों की बात, जहां जन्मदिन मनाए जाते हैं…
- गाजियाबाद- 14 नवंबर 1976
- वाराणसी- 24 मई 1956
- कानपुर- 24 मार्च 1803
जन्मदिन के लिए क्या-कुछ किया जा रहा
- जन्मतिथि पता करने को विशेषज्ञ टीम का गठन किया जाए।
- गजट और आर्काइव रिकॉर्ड के जरिए डेट ढूंढ जाए।
- नगर निगम कब बना इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जाए।
- जिले की ऐतिहासिक घटनाओं की लिस्टिंग भी हो।
- ऐतिहासिक, पौराणिक, विरासत स्थल और पार्कों में आयोजन किए जाएं।
- स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएं।
- ODOP की तरह शहर की विशेषता के साथ ब्रांडिंग की जाएं।
- शहर में पर्यावरण सुधार को बढ़ावा देने संबंधी आयोजन किए जाएं।
शहर में किए जाएंगे आयोजन
शहरों के जन्मदिन को खास बनाने के लिए डिटेल्ड प्लान शासन से मांगा गया है। जन्मदिन के खास मौके पर शहरों के ऐतिहासिक, पौराणिक, विरासत और पार्कों में भी भव्य आयोजन किए जाने की तैयारी है।
आगरा में बनाई गई 9 सदस्यीय टीम
आगरा में निकाय स्तर पर 9 सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई है। जो जिले की स्थापना समेत पुराने रिकॉर्ड खंगाल कर ये तय करेगी कि आगरा का जन्मदिन किस तारीख को मनाया जाएगा। अन्य जिलों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शहरों की होगी ब्रांडिंग
स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने सभी जिलों के नगर निगमों और पालिकाओं को निर्देश जारी किया। ODOP यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तरह ही शहरों की विशेषता के साथ ब्रांडिंग की जानी है। नगर निकाय की स्थापना जिले में कब हुई, इसका रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।