TrendingLatest newsयमुना सिटी

ग्रीन बेल्ट के पेड़ पोधो के नाम पर होंगे सड़को और सेक्टरों के नाम

सितम्बर माह से यमुना अथॉरिटी के सेक्टर-18-20 के पॉकेट नए नाम बदलने के लिए सरकार से प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

एक सेक्टर में करीब 25 पॉकेट हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पॉकेट के नए नाम नदियों के पर्यायवाची पर पॉकेट हो सकते हैं। इससे पूर्व ग्रेटर नोएडा अपने यहां डेल्टा, बीटा, गामा और ओमीक्रान जैसे नाम बदलने की तैयारी शुरू कर चुका है। साथ ही सड़कों के नाम भी सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों के नाम पर रखने का काम चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा-नोएडा में करीब 500 ग्रीन बेल्ट, पार्क व नर्सरी हैं। सेक्टरों में बने पार्कों की पहचान तो उनके नाम और ब्लॉक से हो जाती है, पर ग्रीन बेल्ट की पहचान नहीं हो पाती। जिस वजह से ग्रीन बेल्ट की लोकेशन पता नहीं चल पाता। जिससे ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में परेशानी होती है। तो अब सड़क का नाम, ग्रीन बेल्ट में जिस प्राजाति के पेड़ होंगे उसके आधार पर पास की सड़क का नाम रखा जाएगा। जैसे डिपो मेट्रो स्टेशन से म्यू की ओर जाने वाले रोड का नाम अमलतास रोड रखा जाएगा। वजह यहां अमलतास के अधिक पेड़ होना है।

सेक्टर-18 पॉकेट के यह हैं प्रस्तावित नामपॉकेट-1A – कालिंदी खण्ड
पॉकेट-1B – यमुना खण्ड
पॉकेट-I – कृष्णा खण्ड
पॉकेट-J – मनोहरा खण्ड
पॉकेट-2A – नीलम्बरा खण्ड
पॉकेट-2B – निर्मला खण्ड
पॉकेट-2C – ब्राह्मी खण्ड
पॉकेट-3A – माधवी खण्ड
पॉकेट-3B – कल्याणी खण्ड
पॉकेट-3C – प्रभा खण्ड
पॉकेट-3D – सौदामिनी खण्ड
पॉकेट-4A – अकुला खण्ड
पॉकेट-5A – मेखला खण्ड
पॉकेट-5B – काम्या खण्ड
पॉकेट-5C – कंचनी खण्ड
पॉकेट-5D – वृन्दावनी खण्ड
पॉकेट-6A – अरुणा खण्ड
पॉकेट-6B – आराध्या खण्ड
पॉकेट-6C – गोवर्धनी खण्ड
पॉकेट-6D – मयूरी खण्ड
पॉकेट-7A – नन्दनी खण्ड
पॉकेट-7B – रागिनी खण्ड
पॉकेट-7C – मुग्धा खण्ड
पॉकेट-7D – शिखा खण्ड
पॉकेट-7E – आर्या खंड
पॉकेट-7F – दिव्या खण्ड